📅 Published on: November 28, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर में लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। इसी कड़ी में आज इटवा तहसील प्रांगण में लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया।
लेखपालों की मांग है कि हमारे मृतक लेखपालों के वारिसों को उनका बकाया धन मिलने,कई लेखपालों के निलंबन को वापस लेने और खसरा खतौनी की कॉपी देने जैसी कई मांग कर रहे है।
आप को जानकारी दे दें कि विगत दिनों जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद उत्तर प्रदेश लोकपाल संघ अध्यक्ष अजय कुमार गुप्त को सरकारी कार्यों में अपने दायित्वों के निर्वहन न करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है ।
इस पर उपजिलाधिकारी इटवा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से इनकार कर दिया मौखिक रूप से बताया कि मृतक लेखपालों की फाइल 1 हफ्ता पहले ही यहां से जा चुकी है।
लेखपाल खसरा खतौनी की कॉपी ऑनलाइन उपलब्ध है वहां से प्राप्त कर सकते है। आखिर सरकार डिजिटल इंडिया के तहत ही सारे कामऑनलाइन उपलब्ध करवा रही है।
काफी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।