सिद्धार्थ नगर – सरकारी किताबों को कबाड़ी से बेचने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार
📅 Published on: November 30, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। थाना कोतवाली बांसी पुलिस द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बाँटने हेतु प्राप्त पुस्तकों को अवैध रूप से कबाड़ी के दुकान पर बेचने के आरोप में 04 अभियुक्तो को अक्टूबर माह गिरफ्तार किया गया था।
इसी क्रम में 29 नवंबर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि 15 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निशुल्क बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाली किताबों को बच्चों के हाथ में न देकर सीधे कबाड़ी के हाथ बेचा जा रहा था मामले का खुलासा तब हुआ था जब कोतवाली प्रभारीरामकृपाल शुक्ला को सूचना मिली कि सरकारी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बाँटने हेतु प्राप्त पुस्तकों को अवैध रूप से मंगल बाजार स्थित कबाड़ी की दुकान पर बेचा जा रहा है।
इस सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा कबाड़ी के दुकान वाले से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि सरकारी स्कूल की किताबें वीआरसी बांसी के कार्यालय सहायक व चपरासी द्वारा बेची गई हैं तथा 02 नफर कबाड़ी दुकानदार तथा 02 नफर पुस्तक बेचने वाले अभियुक्तगण को BRC बांसी से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०- 201/2024 धारा 316 (5), 317 (2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उ०नि० रमाकान्त यादव, उ०नि० रामाज्ञा प्रसाद, हे०का० अदनान शेख, का० चन्दन सिह ने आरोपी अंकित कसेरा पुत्र अरूण कुमार कसेरा निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर, प्रतीक कसेरा उर्फ गोपाल पुत्र अरुण कुमार उर्फ बिहारी निवासी मोहल्ला शास्त्रीनगर थाना कोतवाली बांसी, सहाबुद्दीन पुत्र स्व० मो० इस्लाम निवासी नेउरी थाना मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर तथा रामजस पुत्र चन्द्रभान निवासी प्रतापनगर थाना बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
उक्त क्रम में ही शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामकृपाल शुक्ला ने बताया कि उक्त प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

