siddhartha nagar – ट्रक के ठोकर से एक नौजवान की मौत , परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अशरफ अन्सारी

शोहरतगढ़ कस्बे में सीएचसी के पास रविवार को ट्रक की टक्कर से पैदल जा रहे किशोर की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शोहरतगढ़ कस्बे के गड़ाकुल निवासी रेहान (16) पुत्र युसुफ रविवार को कस्बा में सड़क पर पैदल जा रहा था। इस दौरान बढ़नी की तरफ जा रहे ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए परिवारीजन सीएचसी ले गए।

जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था उसकी एक छोटी बहन है। पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर वह रोजी रोटी के लिए मुंबई गया था। एक सप्ताह पहले ही वह मुंबई से घर वापस आया था।

किशोर के निधन पर परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।