सिद्धार्थ नगर – धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

अशरफ अन्सारी  

उस्का बाजार पुलिस ने रविवार को कस्बे के मथुरा नगर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर छापा डाला। पुलिस ने पांच लोगों को धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने रविवार को उस्का बाजार पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि उस्का थाना क्षेत्र स्थित मथुरा नगर वार्ड में सुजीत कुमार, अपनी पत्नी मधु, कस्बे के ही रानीगंज मोहल्ला निवासी रमेश, महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित शेखपुर निवासी रामप्रसाद व लोटन थाना क्षेत्र स्थित सहिला गांव निवासी सपना के सहयोग से अपने घर पर कुछ महिलाओं और पुरुषों को बुलाकर धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

पुलिस ने इस सूचना को संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपित सुजीत कुमार, मधु, सपना, रमेश, रामप्रसाद पर केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।