📅 Published on: December 2, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के अग्रवाल पेट्रोल पंप के आगे सड़क किनारे झाड़ी में मिली 15 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत मामले में शोहरतगढ़ पुलिस नगर पंचायत कार्यालय समेत अग्रवाल पेट्रोल पंप एवं उसी मार्ग स्थित विंध्यवासिनी धर्म कांटा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
सोमवार को शोहरतगढ़ ने नगर पंचायत के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच और तेज कर दी है।
बताते चलें रविवार को थाना क्षेत्र के अग्रवाल पेट्रोल से कुछ दूरी पर रोड के किनारे झाड़ी में करीब 15 वर्षीय युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी और मृतक युवती की पहचान शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर 7, सुभाष नगर, नगर पंचायत शोहरतगढ़ निवासी रानी पुत्री महेश के रूप में हुई थी।
लेकिन कहानी यह थी कि मृतका के पिता शोहरतगढ़ के मिष्ठान व्यवसाई श्यामानंद के यहां मिठाई बनाने का काम करता था।
काम के सिलसिले को लेकर मृतका की मां शीला देवी और पिता महेश कसौधन अपने साथ 5 बच्चों खुशबू (18), मृतका रानी (16), किशन (11), विष्णु (7) व सीमा (5) के साथ खेतान बालिका इण्टर कॉलेज के महज कुछ ही दूरी पर रॉयल फर्नीचर वाले मार्ग पर श्यामानंद के निर्माणाधीन मकान में रह रहा था और वहीं रहकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का परिवार पहले नौतनवा (महराजगंज) बर्डपुर, मोहना क्षेत्र में भी रोजी रोटी के सिलसिले में रह चुका है।
शोहरतगढ़ कस्बे वासियों की माने तो बीते 28.11.2024 को स्थानीय धर्मशाला में आयोजित शादी कार्यक्रम में युवती को देखा गया था, इसके बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई और 1 दिसम्बर 2024 को उसकी लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी।
जिसको लेकर शोहरतगढ़ पुलिस कई पहलुओं से जॉच कर रही हैं।
मामले को लेकर शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना को लेकर कई पहलुओं से जांच की जा रही है। घटना पर शोहरतगढ़ पुलिस की पैनी नजर बनी हुई हैं।