सिद्धार्थ नगर – बांसी तहसील परिसर में मारपीट का वीडियो वायरल

Kapilvastupost

जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील गेट के सामने का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पुलिस एक व्यक्ति को अपने कस्टडी में लेकर जा रही थी तभी एक व्यक्ति पीछे से आता है और एक पैर मरता जब तक पुलिस छुड़ाने में जुटे तब तक दूसरा युवक आता है और व्यक्ति पिटाई करने लगता है ।

पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करते हुए मामला शांत कराया और कोतवाली लेकर चली गई।

पूरा मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है जहा बांसी तहसील में दो पक्षों में मारपीट हुई और सूचना पर पुलिस पहुंची और अपने कस्टडी में लेकर थाने जा रही थी तभी मारपीट की घटना पुलिस के सामने ही घटित हो गई।

वही क्षेत्राधिकारी बांसी मयंक दिवेदी ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है पुलिस के द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बाईट…. मयंक द्विवेदी …क्षेत्राधिकारी बांसी