नीट पीजी परीक्षा पास कर ग्रामीण क्षेत्र के लिए आइकन बने इमरान अहमद

इमरान ने अपनी मेहनत के दम पर UP NEET PG में स्टेट रैंक 814 और नीट रैंक 13319  प्राप्त कर सफलता रची है |

Kapilvastupost

इमरान अहमद, एक ग्रामीण क्षेत्र बांसी बस्ती मार्ग पर स्थित कत्बंध गाँव से आने वाले मेहनती छात्र, ने नीट पीजी (NEET PG) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने गांव और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, इमरान ने अपनी लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की।

इमरान का जन्म एक छोटे से गांव में हुआ था, जहां शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं सीमित थीं। उनके परिवार के लोगों ने शिक्षा को हमेशा ही सर्वोपरि रखा । शिक्षा के महत्व के कारण उनके परिवार में प्रोफेसर डॉक्टर जैसे समाज के महत्वपूर्ण अंग बनकर सेवा दे रहे हैं।

गांव और कस्बों में इस तरह की शिक्षा या तैयारी केंद्र नहीं है उसके बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया। स्कूल के दिनों से ही उनकी रुचि डॉक्टर बनने में थी। सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी की।

नीट यूजी परीक्षा पास करने के बाद, इमरान ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं को करीब से देखा और खुद को इन समस्याओं का समाधान देने के लिए प्रेरित किया।

इमरान का कहना है कि वह अपनी पोस्टग्रेजुएट ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने गांव और आसपास के ग्रामीण इलाकों में काम करेंगे। उनका लक्ष्य है कि वहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और जागरूकता फैलाई जाए।

इमरान अहमद आज न केवल अपने गांव के लिए बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए एक मिसाल हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि सीमित संसाधनों में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं, बशर्ते मेहनत और लगन का दामन न छोड़ा जाए।

इमरान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता इनामुर रहमान और अपनी माँ ताहिरून निशा को देते हुवे कहा कि पारिवारिक पृष्ठ भूमि किसान परिवार की है पढाई का क्रेज है शिक्षा के दम पर परिवार ने अछे सरकारी पोस्ट प्राप्त  कर चुके हैं |

शोहरतगढ़ स्थित डॉ अन्सारी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजिनियर एजाज अन्सारी ने इमरान की NEET PG परीक्षा पास करने की सफलता पर दिल से बधाई देते हुए कहा: “इमरान ने यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की है। यह न केवल उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनकी इच्छा शक्ति और निरंतर प्रयासों का भी प्रतीक है। आज का यह दिन उनके और उनके परिवार के लिए गर्व का पल है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह आगे भी इसी तरह प्रगति करते रहें और चिकित्सा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएं।”

डॉ अब्दुल हफीज अन्सारी , डॉ अल्शिमा अन्सारी , डॉ इक़बाल ,डॉ अल्फिया अन्सारी आदि ने इमरान के प्रयासों को प्रेरणा बताते हुए युवाओं से कहा कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाते हैं।