📅 Published on: December 2, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-बढ़नी हाईवे के किनारे झाड़ी में शोहरतगढ़ कस्बा के कुछ ही दूरी के मेढवा में दो दिन पहले गायब हुयी किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोहरतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात सुभाषनगर निवासी रानी (15) पुत्री महेश 28 नवम्बर की रात को कस्बे के मारवाड़ी धर्मशाला में एक शादी में गई थी। घर वापस न पहुंचने पर परिवार के लोग खोजबीन करते रहे। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी, लेकिन वह नहीं मिली। रविवार की शाम मेढवा चौराहे के पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ी में किशोरी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।