📅 Published on: December 2, 2024
kapilvastupost
इटवा कस्बे के पूर्व सिरसिया वार्ड में रविवार सुबह घर में रखे बाल्टी के पानी डूबने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। घटना के समय वह अपने घर में खेल रही थी। मासूम की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
सुभाष नगर वार्ड निवासी बाल किशुन मौर्य रविवार सुबह पत्नी के साथ खेत में गए हुए थे। उनकी बूढ़ी मां घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। घर के अंदर उनकी डेढ़ साल की बेटी अन्नू खेल रही थी। खेत से लौटने के बाद वह बेटी को खोजने लगे।
इस दौरान वह आंगन में पहुंचे तो देखा कि वहां रखे पानी से भरे बाल्टी में बेटी अन्नू सिर के बल पड़ी हुई है। आनन-फानन में घर के लोग बाल्टी से बेटी को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया।