सिद्धार्थ नगर – शोहरतगढ़़ थाना क्षेत्र के लुचुइयां गाँव में बीती रात चोरों ने दो घरों से की लाखों की चोरी

दीपक कुमार खुनुवां

जिले के थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत लुचुइयां में बीती रात चोरों ने नकब काटकर चोरी करके रफूचक्कर हो गयें। आपको बता दें कि त्रिवेणी निवासी ग्राम पंचायत लुचुइयां के घर में बीती रात चोरों ने नकब काटकर उनके घर से मंगलसूत्र, पायल, झुमकी खील और ₹10000/- नगद लेकर रफूचक्कर हो गयें।

इसी क्रम में उसी रात ग्राम पंचायत लुचुइयां के टोला बैदौला के दिनेश चौधरी के घर में भी चोरों ने नकब काटकर कपड़ा, चद्दर, जाकेट और लगभग ₹50000/- का कपडा लेकर भाग गयें। सुबह अपने घरों को देखकर चोरी की खबर मिली।

पीड़ित लोगों ने थाना शोहरतगढ़़ पर पहुंचकर अपने अपने घर पर हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़़ विन्देशरी मणि त्रिपाठी बताया की चोरी की घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही चोरों की चोरी का खुलासा किया जायेगा।