📅 Published on: December 3, 2024
Amir Rizvi
डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज में लिपिक हसन ताकीब रिजवी की अध्यक्षता में सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक किया गया।
बैठक में लिपिक हसन ताकीब रिजवी द्वारा समस्तसुपरवाइजरों को वार्ड में डोर टू डोर जाकर अधिक से अधिक आवेदन कराने के लिए निर्देशित किया गया।
अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा समस्त नगरवासियों से अपील करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कन्याओं के विवाह हेतु ₹51000 तक का लाभ दिया जा रहा है।
जिसका ऑनलाइन आवेदन नगर पंचायत डुमरियागंज कार्यालय में किया जा रहा है आप सभी इस योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
इस बैठक में महंथ मिश्रा, अर्पित द्विवेदी, समस्त सुपरवाइजर तथा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।