📅 Published on: December 3, 2024
Amir Rizvi
डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर
डुमरिया गंज तहसील क्षेत्र के लिए स्वास्थ सुविधाओं में इजाफा होने जा रहा है कस्बा हल्लौर में बाब हानी जीवन रक्षा मेडिकेयर हस्पताल का उद्घाटन 22 दिसंबर को डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल के हाथों होगा।
इस अस्पताल के शुरू होने पर लोगों को मंहगे अस्पताल और शहर का रुख नहीं करना पड़ेगा गरीबों और मजबूरों के लिए कम पैसों उच्च चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
उक्त बाते तहसील क्षेत्र के हल्लौर स्थित नवनिर्मित बाब हानी जीवन रक्षा मेडिकेयर अस्पताल के सभा गार में सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान हॉस्पिटल के चेयरमैन डाक्टर फखरुल हसन रिज़वी ने कही।
उन्होंने कहा कि मेरा सपना क्षेत्रवासियों की सेवा करना है यहां के लोगों को मूल भूत सुविधाओं को मुहैया कराना है आगे रिज़वी ने कहा कि कोरोना काल में हल्लौर सहित डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के आभाव में काफी परेशानी हुई थी इसी को देखते हुए हल्लौर में यह मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बनाया गया है ।
अस्पताल में महिला इव शिशु सहित सामान्य चिकित्सा के साथ साथ हर तरह की सर्जरी के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होगी इस दौरान इंजीनियर इरशाद अहमद बजीहुल हसन कसीम रिज़वी तशबीब हसन डाक्टर गजाला मुख्तार संतोष कुमार महात्मा प्रसाद सोनाली रक्षा कुमारी कामरान मेहदी अहमद अब्बास दानिश सैफ रिज़वी आदि उपस्थित रहे।