बढ़नी,सिद्धार्थनगर। अपने पति की हत्या का आरोप लगाने वाली एक महिला का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस उसके पति के हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा नही दर्ज कर रही है।
मामला ढेबरूवा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याण नगर उर्फ हृदय नगर का है। यहां की रहने वाली मीना का आरोप है कि सड़क के विवाद को लेकर उसके पति राम अचल को उसके पटीदार जिनकी संख्या चार पांच की थी,पहले घर में घुसकर हम परिवार के सदस्यों को मारे पीटे फिर मेरे पति को खींच कर बाहर ले गए और ईंट पत्थर से कूंचकर उनकी हत्या कर दी।
इस घटना को चार पांच लोगों ने देखा। महिला का आरोप है कि कुछ लोग हत्यारोपियों से मिल कर पति की लाश को घसीट कर सड़क पर फेंक दिया ताकि हत्या को दुर्घटना में बदला जा सके।
महिला ने कहा कि इस घटना से चार पांच दिन तक वह बदहवास थी जिस वजह से तहरीर देने में बिलंब हुआ। कहा कि थाने से कोई कार्रवाई न हुई तो वह पुलिस कप्तान , डीजीपी और मुख्यमंत्री तक से गुहार लगाएगी।