📅 Published on: December 11, 2024
दो फ्रिज सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत की वस्तुएं हुई जलकर राख
अभिषेक श्रीवास्तव बढ़नी
जिले के ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग जाने से दुकान की गैलरी व गोदाम में रखे दो फ्रिज सहित लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत की वस्तुएं जलकर राख हो गयीं।
आस-पास के लोगों ने आग को किसी तरह बुझाया। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के नीबी दोहनी की रहने वाली पूनम कसौधन पत्नी बलिराम गुप्ता की श्रीराम बेकर्स नाम से दुकान है।
बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे दुकान की गमें अज्ञात कारणों से आग लग गयीं। जिसे चौराहे के लोगों ने मेहनत करके बुझाया। आग लगने से दुकान के बगल के गैलरी में रखे दो फ्रीज व गोदाम में रखा सामान जल कर खराब हो गया।
जिसमें लगभग सवा तीन लाख रुपए का नुक़सान हुआ है। इस सम्बन्ध में ढ़ेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस मौके पर गयीं थी।