📅 Published on: December 14, 2024
Amir Rizvi
डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर
माo प्रधानमंत्री जी के प्रेरणा से नगर पंचायत डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर योगा पृथ्वी मुद्रा की स्टेच्यू लगाए जाने के कार्य का अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण किया गया।
विगत दिनों चौराहे के दोनों तरफ रोड एवं नाले के बीच में लगभग दो फिट सी.सी. पटरी का निर्माण कराया गया था , जिससे सड़क की चौड़ाई और बढ़ गयी तथा इससे आवागमन वाहनों को मुड़ने में काफी आसानी होगी।
अब बैदौला चौराहे पर गोल्डेन कलर में योगा पृथ्वी मुद्रा की स्टेच्यू लगाने हेतु फाउंडेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है। अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा संबंधित ठेकेदार को कार्य मानक और गुणवत्ता पूर्वक कराने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।