ऋतिक त्रिपाठी को जनपद सिद्वार्थनगर का बनाया गया जिला सचिव

सरताज आलम

जनपद सिद्धार्थनगर तहसील शोहरतगढ़़ के कोटिया निवासी ऋतिक त्रिपाठी को सिद्धार्थनगर जिले का जिला सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं युवा खेल कूद महासंघ संयुक्त सचिव आदर्श प्रताप सिंह ने ऋतिक त्रिपाठी जनपद सिद्वार्थनगर के जिला सचिव बनायें जाने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

उन्होंने आशा किया है कि जिले में ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ाने के लिए युवा खेल कूद महासंघ उत्तर प्रदेश को अपने जनपद में एक नई ऊंचाई पर लेकर जायेंगे।

इस दौरान ऋतिक त्रिपाठी युवा खेल कूद महासंघ उ0प्र0 के जनपद सिद्धार्थनगर के जिला सचिव बनायें जाने पर मुस्तकीम अहमद, मुस्तफा अहमद, प्रदीप पत्थरकट्ट, प्रधान प्रतिनिधि कोटिया बब्लू चौबे , जवाहर प्रसाद सहित कोटिया वासी, क्षेत्रवासी एवं जनपदवासियों ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।