सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल ने नव उद्यमियों में किया चेक वितरित

Nizam Ansari 

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत आज दिनांक 31.01.2025 को तहसील नौगढ़ सभागार सिद्धार्थनगर में सासंद प्रतिनिधि एस०पी० अग्रवाल की अध्यक्षता में वृहद क्रेडिट कैम्प का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन एंव उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा कराया गया।

उदय प्रकाश पासवान उपायुक्त उद्योग द्वारा प्रतिभागियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने तथा स्वंय का रोजगार स्थापित करने का आह्वान किया गया।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं योजना के प्रारम्भ के उद्देश्य से अवगत कराया गया।

सासंद प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि योजना के उद्देश्य अत्याधिक निवेश एवं रोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। योजनान्तर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 700 व्यक्तियों का लाभान्वित किया जाना है, जिसका लाभ प्रतिभागी प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा विशेष रूचि दिखाई गयी। कौशल प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत 100 युवक एवं युवतियों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया तथा उन्हें पंजीकरण ऑनलाइन एवं आफलाइन के माध्यम से कराने हेतु अवगत भी कराया गया। जनपद में विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा 16 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 77 लाख का ऋण स्वीकृत / वितरण किया गया।

प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, जिला सेवायोजन अधिकारी सिद्धार्थनगर, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सिद्धार्थनगर, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, आरबीओ भारतीय स्टेट बैंक, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक, जिला समन्यवक पंजाब नेशनल बैंक, जिला समन्यवक बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, जिला समन्यवक इण्डियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, बैंक आफ बड़ौदा सिद्धार्थनगर के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।