सिद्धार्थ नगर – बाप ने बेटी पर किया धारदार सामान से हमला , लहूलुहान कर भागा

Kapilvastupost

खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलउख गांव निवासी हनुमंत ने अपनी 14 वर्षीय बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बुधवार रात की है।

हनुमंत और उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। हनुमंत मुंबई में रहता है। घर पर पत्नी आरती व बेटी पायल रहती हैं। आरती कुंभ स्नान करने प्रयागराज गई थी। पायल घर पर थी।

बुधवार को हनुमंत घर पहुंचा व बेटी से किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा। गुस्से में उसने घर में रखे किसी धारदार हथियार से बेटी पर प्रहार कर दिया। जिससे पायल के गले व सिर पर गंभीर चोटें आई।

हमले से घायल पायल चिल्लाने लगी जिसके बाद हनुमंत भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल पायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। शुक्रवार को प्रयागराज से आरती घर पहुंची तो उसे घटना की जानकारी हुई।