ढे़बरुआ थाना क्षेत्र में दो जगह पर हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीररूप से घायल

गुरु जी की कलम से

बढ़नी सिद्धार्थनगर ढे़बरुआ थाना क्षेत्रो में दो जगह पर हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीररूप से घायल हुए
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया मिली जानकारी के अनुसार ढेक हरि संसरी मार्ग पर चंरनगहवा नदी के पुलके पास तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने एक भैंस को मोटरसाइकिल चालक ने इतनी तगड़ा धक्का दिया की भैंस सड़क पर ही गिर पड़ी और मोटरसाइकिल सवार भी वही गिर पड़ा।

घायल मोटरसाइकिल सवार को ग्रामीणोंकी मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लया गया जिसकी पहचान इब्राहिम उमर 26 वर्ष पिता का नाम‌‌ मकबूल निवासी इमलिया खादर जनपद बलरामपुर के रूप में हुई।

एक अन्य समाचार के अनुसार मोटरसाइकिल से ही गिरकर रवि कौशल उम्र 26 साल पिता का नाम दिलीप निवासी बिस्कोहर बजार जनपद सिद्धार्थ नगर घायल हुआ उसे भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र बढ़नी पर तैनात नात डॉक्टर प्रदीपवर्मा ने दोनों घायलों की हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया।