📅 Published on: April 24, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज)। पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ग्राम पंचायत हल्लौर, ब्लॉक डुमरियागंज के ग्राम प्रधान ताकीब रिज्वी को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. द्वारा प्रदान किया गया।
ग्राम प्रधान ताकीब रिज्वी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत हल्लौर ने स्वच्छता, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी कर्मठता, पारदर्शी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान की घोषणा के साथ ही ग्राम हल्लौर में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामवासियों ने इस उपलब्धि को पूरे गांव के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और ग्राम प्रधान को ढेरों बधाइयां दीं।
गांव के लोगों ने कहा, “यह सम्मान केवल ताकीब रिज्वी की मेहनत का फल नहीं, बल्कि पूरे गांव की एकजुटता और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”
इस पुरस्कार से ग्राम पंचायत हल्लौर का नाम जिले भर में रोशन हुआ है और यह उपलब्धि अन्य पंचायतों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी।