📅 Published on: May 1, 2025
समजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीस पटवारी ने कहा
रामजी लाल सुमन पर हुआ हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश है। समाजवादी पार्टी इसका डटकर विरोध करती है। यह हमला हमें डराने की कोशिश है, लेकिन हम और मज़बूती से जनता के हक़ की लड़ाई लड़ेंगे। अगर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर जवाब देंगे।
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को सिद्धार्थ नगर जनपद में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं में इस हमले को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान सी एम योगी का पुतला भी जलाया गया | 
सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों पर हमला निंदनीय है और यह सीधे-सीधे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा | 
माता प्रसाद पांडेय ने हमले को लेकर तीखी टिप्पणी की
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडेय ने हमले की तीखी निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर हमला है। सांसदों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर समाजवादी नेताओं को निशाना बनाया जाएगा, तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो समाजवादी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगी | 
जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा हमारे राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। समाजवादी पार्टी ऐसे कायराना हमलों से डरने वाली नहीं है। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने तक चुप नहीं बैठेंगे। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द कार्रवाई हो, नहीं तो हम व्यापक आंदोलन करेंगे| 
जमील सिद्दीकी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, सिद्धार्थ नगर) ने कहा भाजपा सरकार लगातार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन कर रही है। यह सरकार जनविरोधी और समाज को बांटने वाली नीतियों पर चल रही है। रामजी लाल सुमन पर हमला भी इसी मानसिकता का परिणाम है। समाजवादी पार्टी इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद करती रहेगी।