जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने सीएचसी शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी

रमेश कुमार बढ़नी

सिद्धार्थनगर, 02 मई 2025:
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, वार रूम, एनबीएसयू, एनआईसीयू, प्रसव कक्ष सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने एचआरपी रजिस्टर की भी जांच की और उसमें दर्ज नासरीन व मंजू नामक दो गर्भवती महिलाओं से फोन पर वार्ता कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में कुल 39 हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। आगामी तीन महीनों में संभावित प्रसव को लेकर भी जानकारी ली गई।

निरीक्षण के दौरान आरुषि यादव से नवजात बच्चों की स्थिति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एनबीएसयू उपकरणों की सूची केंद्र में स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए। साथ ही, उन्होंने आज जन्मे तीन बच्चों की जानकारी प्रसव रजिस्टर से प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत शोहरतगढ़ को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने की एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।