📅 Published on: May 3, 2025
रमेश कुमार
गोल्हौरा थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ गुरुवार रात इटवा तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और पांच मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों को बरगदवा नाले के पास से जब्त किया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
प्रशासन को बरगदवा नाले के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम इटवा कुणाल के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी और ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर मिट्टी को ले जाया जा रहा था। मौके से सभी वाहनों को जब्त कर गोल्हौरा थाने भेज दिया गया है।
एसडीएम कुणाल ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
वहीं सूत्रों के अनुसार शोहरतगढ़ तहसील के ढेबरुवा,तुलसियापुर, पलटादेवी सहित आधा दर्जन अन्य क्षेत्रों में भी अवैध खनन की गतिविधियां सामने आई हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई लगाम नहीं लगाया गया।