📅 Published on: May 4, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 04 मई / वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनपद के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व• हाजी अली अहमद साहब के जन्म दिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विगत 03 मई को जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, स्व• हाजी अली अहमद के पुत्र एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष सादिक अहमद सहित एवं आदिल अहमद सहित 12 लोगों ने कुल 12 युनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद एवं आदिल अहमद ने कहा कि हाजी अली अहमद अपने जीवन की अंतिम सांस तक जनपद में गरीबों, कमजोरों, पीड़ितों की निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहे। आज़ उनके जन्मदिन के अवसर पर हम लोगों ने रक्तदान किया है । हमारा खून निराश्रित गंभीर मरीजों की जान बचाने के काम आयेगा।
नि• कांग्रेस उपाध्यक्ष सादिक अहमद ने कहा कि हम जनपद में ख़ून के अभाव में किसी जरूरतमंद मरीज़ की जान नहीं जाने देंगे।
इस अवसर पर किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, ऋषिकेश मिश्रा, डा• प्रमोद कुमार, रंजना मिश्रा, देवेन्द्र गुड्डू, रितेश त्रिपाठी, रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज़्वी, होरी लाल श्रीवास्तव, गुल मोहम्मद, सुदामा प्रसाद, रियाजउद्दीन राईनी, अकबर अली, वलीऊल्लाह हाशमी, राजेश शास्त्री, अभिषेक त्रिपाठी, दीपक रस्तोगी, फैसल आज़ाद, फरीद अहमद, अदनान, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।