📅 Published on: May 11, 2025
रमेश यादव
इटवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी म्हारी के ग्रामीणों ने लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग सात दिन से गांव में लाइट नहीं आ रहा है, बिजली विभाग हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। कई बार इटवा ग्रामीण के अंकुश सिंह को भी बताया गया कि लाइट नहीं आया आ रहा है लेकिन उन्होंने ग्रामीणों का दर्द नहीं समझा।
आपको बता दें कि पिपरी म्हारी ग्राम सभा में बिजली न आने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है , गांव वालों का कहना है एक तो गर्मी हाय तौबा मचाकर रखा है, ऊपर से बिजली विभाग की आंख मिचौली से लोग काफी परेशान हैं। बात वही नहीं रुकती है ग्रामीणों ने यह भी कहा ग्रामीणों को तो लाइट नहीं मिल पाती है लेकिन इस इन बच्चों का क्या कसूर है कि प्राथमिक विद्यालय मैं भी लाइट नहीं आ रही है ।
आपको बता दें कि ग्रामीणों का यह भी आरोप है की लाइट मैन कपूर को भी बताया गया लेकिन अभी तक लाइट गांव में नहीं आ पाया, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अगर लाइट नहीं जोड़ा गया तो इटवा तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा, लखन मिश्रा, चिंकू मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, विजय प्रताप मिश्रा, चंद्रभूषण मिश्रा, कर्म हुसैन आदि ग्रामीण जमकर विरोध जता रहे हैं।