📅 Published on: May 21, 2025
महेंद्र कुमार गौतम
बांसी सिद्धार्थ नगर
बांसी तहसील क्षेत्र के मिठवल ब्लॉक में स्थित बाजार डीह गाँव में दलित आबादी और ग्रामीणों के आने जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण इस कदर हावी है कि लोग शासन प्रशासन को धता बताते हुए सार्वजनिक चक मार्ग पर ही मकान बनाने पर तुले हुए हैं।
जिस से उक्त सार्वजनिक मार्ग पर आना जाना काफी दुखद हो गया है। जिसके संबंध में ग्रामीणों ने लगातार स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला स्तर तक काफी शिकायते की लेकिन स्थानीय प्रशासन ने रिपोर्ट लगा अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कर तारीख पर तारीख दे स्थानीय निवासियों किसानो और दलित समाज के लोगों का रास्ता रोक कार्यवाही के नाम पर शांति से बैठ तमाशा देख रहा।
आपको बताते चले की गाँव में दलित बस्ती में जाने के लिए वही एक रास्ता है बाकी अन्य पगडंडियों पर बारिश के मौसम में आना जाना मुश्किल हो जाता है। वही मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते किसानो के ट्रैकटर और अन्य वाहन का आगमन पूरी तरह ठप हो गया है जिस से आम जनमानस में भारी क्रोध व्याप्त है।
फिल्हाल देखना ये होगा कि वर्तमान जिलाधिकारी साहब इस मामले में क्या कार्यवाही करते हैं।