📅 Published on: May 31, 2025
महेंद्र कुमार गौतम
बांसी कोतवाली पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बुधवार, 29 मई 2025 को रानीगंज तिराहा से की गई। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितिन कुमार पुत्र प्रवीन कन्नौजिया, निवासी परसिया, थाना बेलहरकला, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 123/2025, धारा 64/123/351(3) बीएनएस व 67(a) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी की अगुवाई में अंजाम दिया गया। टीम में शामिल अधिकारी:उप निरीक्षक रामाज्ञा प्रसाद, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र यादव , कांस्टेबल चन्दन सिंह
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।