📅 Published on: June 5, 2025
Niyamtullah khan
सिद्धार्थनगर। डीएम साहब शायद आपको यकीन ना होगा लेकिन यह बात वास्तव में सत्य है कि इटवा तहसील का रजिस्ट्री दफ्तर विभागीय नौकरशाहों की घोर लापरवाही की वजह से आए दिन बदनामी की सुर्खियों में रहता है।
ऐसा लगता है कि रजिस्ट्री दफ्तर इटवा के नौकरशाहों को हमेशा ही बदनामी की सुर्खियों में रहना बेहद पसंद है। इन दिनों रजिस्ट्री दफ्तर इटवा एक बहुचर्चित बाबू की काली करतूतों को लेकर पुनः सुर्खियों में आ गया है। प्राप्त समाचार के अनुसार रजिस्ट्री दफ्तर इटवा में राजकुमार नाम का बहुचर्चित बाबू तीसरी बार इस दफ्तर में तैनाती लिया है।
भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार बहुचर्चित बाबू राजकुमार इससे पूर्व भी दो बार विभागीय दरियादिली से व अपने जुगाड़ की दम पर उप निबन्धक कार्यालय/ रजिस्ट्री दफ्तर इटवा में ही तैनाती ले चुका है। और अब तीसरी बार भी अपना ट्रांसफर करवा कर रजिस्ट्री दफ्तर इटवा में अंगद की तरह पांव जमाए हुए है।
सूत्रों के अनुसार बहुचर्चित बाबू राजकुमार इससे पूर्व भी जब उप निबन्धक कार्यालय/ रजिस्ट्री दफ्तर इटवा में तैनात था तब यह दफ्तर पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था। और इस बार भी जब से बहुचर्चित बाबू राजकुमार की रजिस्ट्री दफ्तर इटवा में तैनाती हुई है तभी से यह दफ्तर अवैध वसूली व भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।
सूत्र यहां तक बताते हैं कि बहुचर्चित बाबू राजकुमार का जब इस दफ्तर से अन्य दफ्तर के लिए ट्रांसफर हो जाता है तब वे मलाई काटने के चक्कर में अपनी जुगाड़ के दम पर ट्रांसफर करवा कर पुनः यहां का कार्यभार ग्रहण कर लेते हैं।
यहां बता देना लाजमी है कि रजिस्ट्री दफ्तर इटवा में बाबू की कुर्सी बहुचर्चित बाबू राजकुमार के लिए निहायत ही मलाईदार साबित हो रही है। जिसको कत्तई नकारा नहीं जा सकता है। शायद इसी वजह से बहुचर्चित बाबू राजकुमार कहीं से भी जुगाड़ करके इस कुर्सी का कार्यभार ग्रहण करना बहुत पसंद करते हैं। सूत्रों के अनुसार बहुचर्चित बाबू राजकुमार के भरोसे रजिस्ट्री दफ्तर इटवा की समस्त जिम्मेदारी रहती है।
और प्रत्येक बैनामें में ये मोटी रकम लेकर ही बनामें का पंजीकरण करने देते हैं। सूत्रों के अनुसार बहुचर्चित बाबू राजकुमार डुमरियागंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। इटवा क्षेत्र के कुछ दलालों से इनका अच्छा खासा तालमेल भी है। इसी वजह से मलाई काटने में उनको भर पूर सहयोग मिलता है।
बुद्धिजीवी वर्गों में चर्चा है कि तेज तर्रार जिला अधिकारी की नजर रजिस्ट्री दफ्तर इटवा के हकीकत दास्तान पर पड़ी तो बहुचर्चित बाबू राजकुमार सहित कई जिम्मेदार नुमाइंदों पर कार्रवाई होनी तयं है।