नेपाल निवासी वाहन चोर ढेबरुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की बाइक संग गिरफ्तार

गुरु जी की कलम से

ढेबरुआ/सिद्धार्थनगर।
ढेबरुआ थाना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नेपाल का निवासी है, जिससे पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को पुलिस टीम घरुआर मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध हालात में आता दिखाई दिया। उसकी बाइक की नंबर प्लेट टूटी हुई थी, जिससे शक और गहरा हो गया।

पुलिस ने उसे रोककर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की पहचान रमेश यादव पुत्र गया प्रसाद यादव निवासी बनजरिया नगर पालिका, महराजगंज थाना उदयपुर, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के रूप में हुई है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने और कहां-कहां वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीमा क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।