शिक्षा बचाओ, शिक्षक बचाओ: सरकार की नीतियों के खिलाफ सिद्धार्थनगर में प्राथमिक शिक्षकों का जोरदार धरना प्रदर्शन

Nizam Ansari 

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंगलवार को बीएसए ग्राउंड में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस धरना कार्यक्रम में शिक्षकों ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सरकार धीरे-धीरे शिक्षकों की उपलब्धियों और अधिकारों को समाप्त कर रही है।

राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को निजीकरण की ओर धकेल रही है और प्राथमिक विद्यालयों में हेडमास्टरों को “सरप्लस” घोषित कर स्कूलों की जबरन पेयरिंग की जा रही है, जिससे शिक्षा, छात्र और शिक्षकों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों को उनके मूल कार्य शिक्षण से भी वंचित किया जा रहा है।

जिलामंत्री योगेंद्र पांडेय ने कहा कि शासन द्वारा निरंतर ऐसे आदेश जारी किए जा रहे हैं, जिनसे समाज में शिक्षकों की छवि को धूमिल किया जा रहा है। यह स्पष्ट संकेत है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन पूरी तरह से उदासीन है।

धरना प्रदर्शन को इन शिक्षकों ने किया संबोधित:
इंदसेन सिंह, रामप्रकाश मिश्रा, करुणेश मौर्य, लालजी यादव, अश्वती पांडेय, रामकेलाश यादव, सुजीत जायसवाल, अवधेश यादव, शिव कुमार शुक्ला, विकास ओझा, पीयूष पांडेय, मनीष द्विवेदी आदि।

इस दौरान रूपेश सिंह, अभय श्रीवास्तव, अरुण सिंह, आशुतोष उपाध्याय, सुभाकर मित्रा, प्रदीप त्रिपाठी, दिनेश सिंह, अखिलेश बौधरी, सत्येंद्र मिश्रा, रामशंकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण मौजूद रहे।