सिद्धार्थ नेत्रालय बढ़नी में झंडारोहण व निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर आयोजित

Kapilvastupost

बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिद्धार्थ नेत्रालय बढ़नी में धूमधाम से झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह ठीक 10 बजे नेत्रालय के प्रबंधक एवं वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. नदीम अहमद ने राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान के गूंजते स्वर के साथ पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।

इस अवसर पर डॉ. नदीम अहमद ने राष्ट्रहित में सभी को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। झंडारोहण के बाद स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और अपनी आँखों की जाँच कराई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विन्ध्याचल शुक्ला, कमर आलम, डॉ. सराफुद्दीन, सलमान हिन्दी, गयासुद्दीन प्रधान, अनिल, उजैर, सम्पूर्ण मिश्रा, तावेज, सैफ, अमन, ज्योति, फूलमती, किरण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सिद्धार्थ नेत्रालय द्वारा इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है।