हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन

मेजर ध्यान चंद की हॉकी से  गेंद को अपनी हॉकी स्टिक से इस तरह नियंत्रित करते थे मानो वह उनकी स्टिक से चिपकी हो। उनके खेल की असाधारण कला, गति और सटीकता ने दुनिया भर के खिलाड़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। मैदान पर उनकी कुशलता और गोल करने की अद्भुत क्षमता ने उन्हें एक महान खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया। उनकी जयंती को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Kapilvastupost

​शोहरतगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर शिवपति स्नातक महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में एक भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

​कार्यक्रम का उद्घाटनमहाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनके खेल कौशल और खेलों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि हमारे युवा मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके समर्पण से प्रेरणा लें। खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व सिखाता है। मुझे गर्व है कि हमारे छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया, जिसमें शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

​इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना का विकास करना, टीम वर्क को प्रोत्साहित करना और मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को आत्मसात करना था। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी समारोह में प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएँगे।

​राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शोहरतगढ़ में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. रामकिशोर सिंह, डॉ. सत्यनारायण दास, इंद्रदेव वर्मा, डॉ. शिष्टपाल सिंह, अश्विनी सिंह, शमशिरुल इस्लाम और छात्र-छात्राएँ जैसे हर्पिता, सुजीत, नेहा, राजकुमार रजत, खुशी पाण्डेय, सबा, शिवांगी सहित कई लोग उपस्थित रहे।