📅 Published on: September 1, 2025
नियमतुल्लाह खान
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर: साजिदा हॉस्पिटल ने रविवार को एक खास ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन किया, जिसमें NEET की परीक्षा में सफल हुए छात्रों का सम्मान किया गया। इस समारोह में मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों का हौसला बढ़ाया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि तहसीलदार डुमरियागंज रवि यादव मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रेरित करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”
हॉस्पिटल के डॉ. रफिउल्लाह ने भी कहा कि “जो छात्र सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं है, क्योंकि हर सफलता के पीछे संघर्ष ज़रूर होता है।” उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे मेधावी बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन करता रहेगा।
इस दौरान डॉ. अफरीदा खातून ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलती है।” कार्यक्रम में कई पत्रकार भी मौजूद रहे, जिनका भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान किया गया।
समारोह में NEET पास करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जाफ़िर चित्रकार ने किया।