नगर पंचायत शोहरतगढ़ में नई परंपरा की कोशिशों पर प्रशासन का कड़ा रुख
📅 Published on: September 23, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर:
प्रशासन के सख्त निर्देशों को दरकिनार करते हुए, नगर पंचायत शोहरतगढ़ में दो अलग-अलग स्थानों पर नई परंपरा कायम करने की कोशिश की गई है। इस मामले ने स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, जो शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयासों पर लगातार नजर रखे हुए है।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के नीबी दोहनी में गांव के पूरब एक अवैध पंडाल बनाया जा रहा है।
वहीं कस्बा शोहरतगढ़ के बीचों बीच एक स्थान पर कुछ लोगों ने बच्चों के द्वारा खेल खेल में छोटी मूर्ति रखकर एक नई धार्मिक परंपरा शुरू करने की कोशिश की। यह कोशिश ऐसे समय में की गई, जब प्रशासन ने पहले ही किसी भी तरह की नई परंपरा या जुलूस निकालने पर सख्त पाबंदी लगा रखी है।
प्रशासन के अनुसार, इस तरह की नई पहल समाज में तनाव पैदा कर सकती है और आपसी सौहार्द बिगाड़ने का काम करती है।
शोहरतगढ़ थाने पर हुई पीस कमेटी की बैठक में उच्च अधिकारियों ने नई परंपरा शुरू करने की कोशिश करने वालों को सख्त चेतावनी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
यह घटना प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है कि वह कैसे सख्त निर्देशों के बावजूद नई परंपराओं की कोशिशों पर लगाम लगाए और शांति बनाए रखे।
प्रतीकात्मक फोटो


