📅 Published on: September 29, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी सिद्धार्थनगर
भारत नेपाल सरहद के सीमा पर स्थित नगर पंचायत बढ़नी के कस्टम मीटिंग हॉल में अपर पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोनअशोक मुथा ने नेपाल तथा भारत के सुरक्षा एजेंसियों एवं खुफिया निकायों के साथ बैठक कर भारत और नेपाल के सीमाई इलाकों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए सीमा की सुरक्षा में दोनों देशों के निगरानी एजेंसियों की जिम्मेदारी को महत्त्वपूर्ण बताया ।
अपर पुलिस महानिरीक्षक ने बैठक से पहले भारत नेपाल सीमा पर स्थित स्वामित्व विहीनभूमि का निरीक्षण करते हुए अगल-बगल के गांव के बारे में जानकारी लिया तथा नेपाल के पुलिस अधिकारियों से मिलकर नेपाल के बारे में सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल करते हुए बढ़नी कस्टम विभाग के बैरियर पर मौजूद जवानों से बातचीत कर आयात और निर्यात के बारे में जानकारी हासिल की और मौके पर मौजूद एसएसबी के सहायक सेनानायक संजय केपी से सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त किया।
बैठक में नेपाल के कृष्णानगर खुफिया विभाग के अधिकारियों से भारत नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा संबंधी जानकारी आपस में आदान प्रदान करने के लिए जोर देते हुए कहा कि नेपाल तथा भारत आपस में मैत्री संबंध रखता है।
इसलिए किसी भी प्रकार के अवांछनीय तत्वों के सक्रिय होने की जानकारी होने पर नेपाल के अधिकारियों से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आगाह करने के लिए कहा।