📅 Published on: September 29, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थ नगर। दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा और सेवा के लिए समर्पित दवा विक्रेता सेवा समिति, सिद्धार्थ नगर की बढ़नी इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। बढ़नी नगर पंचायत के एक विद्याल में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से शंभू नाथ त्रिपाठी को अध्यक्ष और जिया उल हक खान उर्फ सोनू को महासचिव मनोनीत किया गया।
प्रमुख पदाधिकारी और अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान मुख्य अतिथि के रूप में, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि और फतेह बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और संगठन का संकल्प
समिति के जिलाध्यक्ष कमलेश दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वक्ताओं ने दवा व्यापारियों को यह आश्वासन दिया कि संगठन उनकी सेवा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर निम्नलिखित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:
उपाध्यक्ष: सुहेल अहमद
कोषाध्यक्ष: अंकित गोयल
सचिव: अनस हकीम, कादिर खान, मनीष अग्रहरि और जावेद शाह
संगठन मंत्री: सोनित उपाध्याय
समारोह में नगर के वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. सफीरुद्दीन खान और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।