📅 Published on: October 14, 2025
शोहरतगढ़ में शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजन
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थ नगर ,शोहरतगढ़: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का 100 वर्ष पूरे होने पर जिले के प्रमुख कस्बों में पथ संचालन किया गया जिसके क्रम में आज शोहरतगढ़ में पथ संचलन निकाला जाएगा। संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर हो रहा यह आयोजन किया जा रहा है।
यह पथ संचलन दोपहर बाद लगभग दो बजे श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से प्रारंभ होगा। मुख्य मार्ग से होते हुए तिरंगा चौराहा गड़ाकुल तक जाएगा वहां से से वापस होते हुए यह जुलूस नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर , भारत माता चौक से आगे बढ़ते हुए रमजान गली से होते हुए रमजान चौराहा और नीबी दोहनी तक परिक्रमा कर पुनः रमजान चौराहा ,पुलिस पिकेट से होता हुआ राम जानकी मंदिर पर समापन होगा जहां नेता स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे।
जिला प्रशासन की सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूर्ण
शोहरतगढ़ कस्बे की संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार को डी एम और एस पी के नेतृत्व में दो सौ से ज्यादा पुलिस बल के साथ ही विशेष सुरक्षा दस्ता ने कस्बे के चप्पे चप्पे और पथ संचालन के रूट का गहराई से अध्ययन किया ।
रमजान गली से गुजरने वाले इस जुलूस की सुरक्षा के लिए गली के एक एक घर का पुलिस ने बायोडाटा बनाया है। साथ ही जुलूस के दौरान घर के लोग अंदर रहेंगे कोई बाहर नहीं रहेगा इसके अतिरिक्त उनके घरों के छत पर दो पुलिस की तैनाती की गई है , इसके साथ ही रमजान गली में ड्रोन कैमरों और वीडियो ग्राफी की जबरदस्त व्यवस्था की गई है ।
सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था
जिला प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सिद्धार्थनगर के अनुसार, पथ संचलन के लिए रूट तय हो चुका है और तैयारियां पूरी हैं। संचलन में हिस्सा लेने वाले स्वयंसेवकों के वाहनों की पार्किंग के लिए तीन स्थानों पर व्यवस्था की गई है। व्यवस्था की जिम्मेदारी स्वयंसेवकों को सौंपी गई है।