सपा नेता मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने दीपावली पर पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानितग्राम पंचायत मलगहिया के समाजसेवी मारूफ आलम को विशेष सम्मान

Zunaid Faisal

बढ़नी — दीपावली के पावन अवसर पर रविवार दोपहर 3 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्टहाउस बढ़नी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मिठाई और उपहार देकर सम्मान बढ़ाया।समारोह में क्षेत्र के अनेक पत्रकार सम्मानित किए गए, जिनमें सलमान हिन्दी, विकास सिंह हाड़ा, शंभु तिवारी, श्यामदेव यादव, उदय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अब्दुल कद्दूस, परमात्मा उपाध्याय, नंदलाल आजाद, पवन यादव, विंध्याचल शुक्ल, चन्दलाल, अर्जुन यादव और जियाउल्हक शामिल रहे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मलगहिया के समाजसेवी मारूफ आलम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने दीपावली से पूर्व अपने गांव में 50 से अधिक स्थलों पर अपने निजी खर्चे से लाइटें लगवाकर पूरे गांव को रोशन किया। साथ ही सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कराने में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में मो. इब्राहिम बाबा, प्रदेश सचिव मो. जावेद, मसूद आलम, राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, सर्वेश मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।