विसर्जन को जा रहे युवक की पुलिस के पकड़ने के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर | मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मद नगर से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे एक युवक को पुलिस बल द्वारा हिरासत में ले लिया गया।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिया युवक गंभीर अवस्था में मिला, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

युवक का नाम रजनीश पुत्र अशोक चौधरी है वह नगर पंचायत कपिलवस्तु के गांधी नगर वार्ड का निवासी है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों का कहना है कि युवक को पुलिस पकड़कर ले गई थी और कुछ समय बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस का कहना है कि युवक को शराब के नशे की हालत में पाया गया था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि पकड़ने के दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट की।

सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टरों के निरीक्षण में चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है।घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है, वहीं तमाम सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश व्याप्त है।

आर्काइव फोटो