शोहरतगढ़: बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है – श्याम जायसवाल

रिपोर्ट: सरताज आलम

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर।

विधानसभा शोहरतगढ़ के चिल्हियां क्षेत्र में, जनता विद्या मंदिर उदयरायगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मण्डल चिल्हियां के बूथ अध्यक्षों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जिला/क्षेत्रीय पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र संयोजकों/प्रभारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह रविवार को आयोजित किया गया। यह आयोजन मण्डल अध्यक्ष चिल्हियां रमेश मणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने वहां उपस्थित सभी लोगों से परिचय प्राप्त किया और बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में श्याम जायसवाल ने कहा कि “यह आयोजन न केवल हमारे बूथ अध्यक्षों के प्रति सम्मान है, बल्कि उनकी मेहनत और समर्पण का उत्सव भी है। बूथ की मजबूती ही हमारी सफलता का आधार है।” उन्होंने आगे कहा कि हम सब मिलकर शोहरतगढ़ विधानसभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और जनता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर चिल्हियां मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, पूर्व बीडीओ राम प्रकाश मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष गंगा मिश्रा, आश नारायण सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, प्रधान नितेश सिंह, अवधेश वर्मा, ओंकार तिवारी, बिपलब सिंह, सतीश सिंह, जितेन्द्र चौधरी, घनश्याम गुप्ता, उमाशंकर चौधरी, शिवपूजन विश्वकर्मा, सुरेश चौबे, बबुआ चौधरी (पूर्व बीडीसी), गणेश प्रसाद, अर्जुन पासवान, राजेश्वर पाण्डेय, संजय कुमार श्रीवास्तव, हरिराम लोधी, मुन्नालाल गौड़, सुबाष मौर्य सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकताओं मौजूद रहे।