📅 Published on: October 27, 2025
बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज में सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं को किया गया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
गुरु जी की कलम से
बढ़नी: मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व स्वावलंबन को लेकर ‘मिशन शक्ति केंद्र बहु बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन रविवार को विकास खंड बढ़नी क्षेत्र के बरसाती यादव इंटरमीडिएट कालेज पथरदेइया में हुआ। इस सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं व छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एंटी रोमियो टीम प्रभारी शाइस्ता खान और साइबर अपराध प्रभारी ढेबरुआ जय प्रकाश ने संबोधित किया और सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एसआई जय प्रकाश ने बताया कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, जिनके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और साइबर अपराध सुरक्षा के प्रति जागरूक कर त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है।
महिला एसआई शाइस्ता खान ने पम्पलेट वितरण किया और महिला मिशन सशक्तिकरण संबंधी बातों को साझा करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर- 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098 और 102 की जानकारी दी।
होनहार बालिकाओं का सम्मान:
कार्यक्रम के दौरान रेशमा यादव, फरहना खातून, सुनीता चौधरी, सावित्री यादव, निशा, और अंशू यादव जैसी होनहार बालिकाओं को डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जुग्गी राम राही ने किया, और विद्यालय संचालक राम सूरत यादव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसआई कुंज बिहारी तिवारी, एंटी रोमियो स्क्वायड टीम महिला आरक्षी मधु भारतीय, कंचन सिंह, मीरा रानी, श्री प्रकाश चौरसिया, अमरेश पांडे, मोहित पुंडीर, अवनीश प्रताप सिंह, विद्यालय प्रबंधक राम मूरत यादव, प्रधानाचार्य रेनू यादव, उपप्रधानाचार्य हरिश्चंद्र यादव सहित कई अध्यापक-अध्यापिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशा बहुएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।