शोहरतगढ़ में ‘SIR PDA प्रहरी’ अभियान का आगाज़: मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने लिया हर बूथ पर प्रहरी नियुक्त करने का संकल्प!

Kapilvastupost

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।

​समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा के सेखुईया चौराहे पर ‘SIR PDA प्रहरी’ अभियान की विधिवत शुरुआत की गई।

इस महत्वपूर्ण पहल का मुख्य उद्देश्य शोहरतगढ़ विधानसभा के सभी बूथों पर ‘SIR PDA प्रहरी’ नियुक्त करना है ताकि वोटर लिस्ट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके और ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा हो सके।

​जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री लाल जी यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि “कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि वोटर लिस्ट से किसी का नाम गलत तरीके से कटने न पाए।”

​2027 का चुनाव: संविधान को मजबूत करने की लड़ाई

​अभियान के सूत्रधार मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने अपने संबोधन में कहा कि “2027 का चुनाव लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूत करने का चुनाव है।” उन्होंने दृढ़ता से कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही खेत और खलिहान में खुशहाली आएगी।

​उन्होंने शोहरतगढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं से बूथवार वोटर लिस्ट की सतर्कता से जांच करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। मशाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव पूर्व ‘PDA’ समाज के वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिया जाता है।

​2022 के विधानसभा चुनाव में लगभग 6 लाख वोट के अंतर से ही समाजवादी सरकार नहीं बन पाई। इस बार यह गलती सुधारते हुए वोट बढ़ाना है और वोट चोरी से रोकना है, मशाल ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

​इस दौरान मुरली धर मिश्रा (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), अखिलेश मौर्य (जिला अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ), सुरेन्द्र यादव (प्रधान), टिकोरी यादव, अजय चौरसिया (राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा), उमेश यादव (राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड), मंजूर खान, श्याम लाल प्रधान, महिबुल्ला, शिव रतन निषाद, मदन निषाद, रामू निषाद, राजेंद्र निषाद, दुर्गेश निषाद, धर्मेंद्र निषाद, रामफेर भारती, कमलेश, राम रतन, प्रकाश चौरसिया, जनार्दन चौहान, कपिल चौधरी, हारून खान, हनुमान जी प्रधान, सुभाष चौरसिया, श्याम लाल राजभर, कमलेश राजभर, जगदेव राजभर, मुबारक सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।