📅 Published on: October 29, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर):
लोक आस्था के महापर्व छठ पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने अपने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु जनों को हृदय से नमन किया है। छठ पूजा के दौरान एक भावुक संदेश जारी करते हुए विधायक वर्मा ने अपनी जनता के प्रति गहरा लगाव व्यक्त किया और घोषणा की कि उनकी धर्मपत्नी बबीता वर्मा भी व्रती माताओं-बहनों का आशीर्वाद लेने घाटों पर उपस्थित रही।
विधायक विनय वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि उनके जीवन की हर खुशी और उल्लास जनता से ही है, इसीलिए उनके लिए कोई भी त्योहार उनके बिना अधूरा है।
मेरी दीपावली आप सबके बिना अधूरी है। मेरा दशहरा आपके बिना अधूरा है। मेरे जीवन की हर खुशी, हर उल्लास आप सभी से ही है। ऐसे में जब छठ जैसा लोक आस्था का महापर्व आता है, तो आप सबके बीच रहकर इसे मनाने का आनंद ही कुछ और होता है।”
विधायक वर्मा ने स्वीकार किया कि वह सभी घाटों पर भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, लेकिन उनकी श्रद्धा और मन हर श्रद्धालु के साथ है। उन्होंने व्रती माताओं-बहनों से अधिक से अधिक आशीर्वाद प्राप्त करने का निरंतर प्रयास किया है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अस्त होते भगवान भुवन भास्कर की आराधना के बाद मंगलवार की भोर से सेवा प्रयास के बाद वह तुलसियापुर से लेकर बढ़नी तक के सभी श्रद्धालु जनों की सेवा में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे।
इस महापर्व में आस्था का माहौल और बढ़ाने के लिए विधायक विनय वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती बबीता वर्मा भी छठ घाटों पर उपस्थित रहेंगी और व्रती माताओं-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विधायक ने घाटों के वातावरण को इस भूमि की आत्मा बताया: “घाटों पर बहती नदी, सरोवरों की पावन लहरें, दीपों की झिलमिल रोशनी और छठी मईया के जयघोष यही इस भूमि की आत्मा हैं।
विधायक विनय वर्मा ने सभी से आह्वान किया है कि वे सब मिलकर भगवान भुवन भास्कर और छठी मइया से शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करें।