सिद्धार्थ नगर- अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आठ आरोपी पर केस दर्ज”

Kapilvastupost

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के कपिलवस्तु क्षेत्र में शर्मनाक वारदात सामने आई है, जहां आठ लोगों ने नाबालिग लड़की को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आठों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना की पूरी जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी युवकों ने पहले उसकी अश्लील वीडियो बनाई और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देते हुए एक के बाद एक युवकों ने शारीरिक शोषण किया।

आरोपियों ने वीडियो गांव के कुछ लोगों को भी दिखा दिया, जिससे पीड़िता मानसिक तौर से टूट गई। कई महीनों तक पीड़िता इस शोषण का सामना करती रही।

कार्रवाई आरोपियों में जुनैद, हलीम, मुमताज, रयान , शादाब हफीज , वैदु और सिराजुद्दीन के नाम शामिल हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, सुरक्षा पर चिंताआरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिससे पीड़िता को और मुश्किलें झेलनी पड़ीं। गांव में इस घटना के बाद सुरक्षा और महिला सुरक्षा के सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आर्काइव फोटो /फाइल फोटो