बिस्कोहर में “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मनाई गई, निकाली गई “रन फॉर यूनिटी” रैली

Niyamtullah khan 

इटवा। सिद्धार्थनगर। भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूरे देश की तरह बिस्कोहर में भी “राष्ट्रीय एकता दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर नगर पंचायत बिस्कोहर मंडल के चेयरमैन अजय गुप्ता के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह रैली बस स्टॉप बिस्कोहर से शुरू होकर परशुराम तिराहे स्थित आकाश योग मुद्रा तक संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

युवाओं, छात्र-छात्राओं और नगरवासियों ने देश में एकता और अखंडता का संदेश देते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

चेयरमैन अजय गुप्ता ने कार्यक्रम में शामिल सभी नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में सूर्य मणि चौधरी, लाल जायसवाल, राम सुरत शर्मा, नरेश पासवान, मनोज रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सरदार पटेल के आदर्शों और योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता के प्रति संकल्प लिया।