सिद्धार्थ विश्वविद्यालय स्थापना पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार, अखिलेश यादव को धन्यवाद समर्पित

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर, 10 नवम्बर 2025 – समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने समाजवादी सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।श्री मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का हर वर्ष आयोजित होने वाला दीक्षांत समारोह यह स्मरण दिलाता है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अखिलेश यादव द्वारा किया गया कार्य अभूतपूर्व रहा। उन्होंने इसे सिद्धार्थनगर के इतिहास में अमिट हस्ताक्षर के रूप में वर्णित किया।कार्यक्रम के प्रथम चरण में बजहा चौराहे के आसपास के गांवों में “सिद्धार्थ विश्वविद्यालय धन्यवाद एवं आभार अभियान” के तहत स्मारिका का वितरण किया गया। द्वितीय चरण में टीचर्स कॉलोनी, शोहरतगढ़ में एक विशेष समारोह हुआ, जिसमें शिवपति डिग्री कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एम. एन. सिंह, प्रो. खेदन सिंह और शिवपति इंटर कॉलेज के शिक्षक श्याम देव यादव को समाजवादी साहित्य, स्मारिका और उपहार प्रदान किए गए।सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना से बुद्ध की ज्ञान परंपरा को नई ऊर्जा मिली है। नौ वर्षों में यह विश्वविद्यालय बस्ती मंडल और पड़ोसी देश नेपाल के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का केंद्र बन गया है। उन्होंने इस प्रयास में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के योगदान की भी सराहना की।इस अवसर पर मुरलीधर मिश्रा, अब्दुल कलाम आजाद, गोपाल फौजी, अजय चौरसिया, शादाब, अभिनय कुमार, घनश्याम यादव, संदीप साहनी सहित कई प्रमुख समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।