सिद्धार्थनगर: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर: जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता रियाजउद्दीन राईनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कांग्रेस की पूर्वांचल जोन प्रभारी एवं संयोजक आरिफा उत्साही और विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. मारुफ़ अली उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वांचल जोन प्रभारी आरिफा उत्साही ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए घर-घर पहुंचें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता को कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित कार्यक्रमों से अवगत कराएं। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाएं। इसके साथ ही उन्होंने संगठन में आपसी समन्वय और सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. मारूफ अली और बैठक की अध्यक्षता कर रहे रियाजउद्दीन राईनी ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच उनकी निरंतर मौजूदगी में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आमजन की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बनाएं।

बैठक में बदरे आलम और सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी मांग बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करना है। कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता के साथ जनता के बीच रहना चाहिए और संगठन की हर गतिविधि में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इस अवसर पर पंकज चतुर्वेदी, मोबीन खान, मोहम्मद याकूब, राजेंद्र मिश्रा, सईद, मुबारक अली, रमजान, शौकत अली, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद, अकरम अली, डॉ. प्रमोद कुमार, जावेद राइनी, मोहम्मद बेचन, शहाबुद्दीन, आस मोहम्मद, और अब्दुल्लाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।