📅 Published on: October 11, 2026
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर: उसका बाजार नगर पंचायत के राजेंद्रनगर वार्ड स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भव्य ‘माता मेला’ और सरस्वती गीत प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और अभिभावकों को प्रेरित करना था, ताकि वे अपनी बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े रखें और उनके सपनों को नई उड़ान दें।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने उन 50 सजग माताओं और अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया, जो अपनी बच्चियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
ईस दौरान मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने कहा कि बेटियां हमारा अभिमान हैं और समाज की हर बेटी को पढ़ाना, आगे बढ़ाना और आत्मनिर्भर बनाना हम सभी का सामूहिक संकल्प होना चाहिए।
विकसित भारत की आधारशिला: विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने कहा कि शिक्षित बेटियां ही विकसित भारत का मजबूत आधार बनेंगी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभा प्रदर्शन: छात्राओं ने एकांकी प्रस्तुत कर दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का कड़ा संदेश दिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने चित्रकला और झालमुरी के स्टाल लगाकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संचालन और सहभागिता: कार्यक्रम का संचालन ए.के. श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर सभासद पवन जायसवाल, सोमनाथ मिश्रा, विनय, जितेंद्र, बालजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा, अर्चना श्रीवास्तव, हरिकेश और राजाराम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय माताएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।