सिद्धार्थ नगर: SIR सर्वे को लेकर नेता उग्रसेन सिंह का आह्वान कहा लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ी ताकत है लापरवाही न बरते जनता
📅 Published on: November 26, 2025
kapilvastupost
सिद्धार्थ नगर: जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को सफल बनाने और आम जनता को फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए शोहरतगढ़ से वरिष्ठ सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की है। उन्होंने जनता और कर्मचारियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
समाधान की ओर बढ़ते कदम नेताओं द्वारा सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से हटकर, उग्रसेन प्रताप सिंह ने एक रचनात्मक रुख अपनाया है। उन्होंने SIR सर्वे को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाने और उनकी व्यावहारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए हैं:
‘मतदाता सहायता केंद्र’ की मांग: उग्रसेन सिंह ने प्रशासन से आग्रह किया है कि हर गांव और कस्बे में विशेष शिविर लगाए जाएं जहां 2003 और अन्य पुरानी मतदाता सूचियां उपलब्ध हों, ताकि लोग आसानी से अपने रिकॉर्ड देख सकें।
प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता: उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से मांग करी कि बीएलओ (BLO) को घर-घर जाकर फॉर्म भरने में सहयोग करने और बुजुर्गों व अशिक्षित मतदाताओं को मदद करने की मांग की |
जागरूकता अभियान: उनकी टीम ने सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को यह समझाना शुरू कर दिया है कि फॉर्म कैसे भरना है और कौन से वैकल्पिक दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड) मान्य हैं|


