📅 Published on: December 6, 2025
पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता मे कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
गुरु जी की कलम से
बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव दिलीप कुमार ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, जन्मप्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है।
उक्त अवसर पर पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव, ग्राम प्रधान मो ० सईद, उमेश कुमार, अंबुज श्रीवास्तव, रोजगार सेवक अशरफ सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत जियाभारी मे भी सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।